हरेला पर्व पर पिथौरागढ़ में रेखा आर्या ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

7
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ स्थित वरदानी पार्क में “हर गांव का यही पैगाम- एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। कुमाऊं रेजीमेंट की 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का संदेश दिया।

रेखा आर्या ने कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पर्व है, जो हमें प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके वृक्ष बनने तक संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि यही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।

कार्यक्रम के बाद मंत्री ने पर्यावरण पार्क में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का सामूहिक संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, मेयर कल्पना देवलाल, कर्नल गौरव नेगी सहित जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish