राज्यपाल ने लोक भवन में मनाया हरेला पर्व, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

6
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को लोक भवन में श्रद्धा, उल्लास और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के भाव के साथ हरेला पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की तथा लोक भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

राज्यपाल ने कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब हरेला पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि जनभागीदारी से ही हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तराखण्ड तथा विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish