उत्तराखंड पुलिस को पासपोर्ट वेरिफिकेशन में मिला भारत सरकार का सर्वश्रेष्ठ संस्थागत प्रदर्शन पुरस्कार

10
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट, पारदर्शी और प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड पुलिस को राज्य पुलिस के लिए संस्थागत प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान देशभर में सभी राज्यों की पुलिस द्वारा पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में किए गए प्रदर्शन के आकलन के आधार पर दिया गया है।

नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी समारोह में माननीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। उत्तराखंड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए. पी. अंशुमान ने इस सम्मान को ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस शानदार राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए पूरी उत्तराखंड पुलिस फोर्स को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पुलिस को मिला यह राष्ट्रीय पुरस्कार इस बात का प्रतीक है कि हमारी सरकारी मशीनरी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड पुलिस भविष्य में भी नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगी और देवभूमि का गौरव बढ़ाती रहेगी।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह से समयबद्ध, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। हमारी टीम ने तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर नागरिकों को बिना किसी देरी के सेवा पहुंचाई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish