राज्यपाल ने दी भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 75वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

7
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से लोक भवन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संगठन का राजकीय स्कार्फ पहनाया तथा फ्लैग स्टीकर लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी भी दी। उल्लेखनीय है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा 7 नवम्बर को अपना 75वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

राज्यपाल ने संगठन के 75वें स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिक से अधिक बच्चों को इस संगठन से जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए।

राज्यपाल ने विद्यालयों में बच्चों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आपदाओं एवं अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों द्वारा किए जाने वाले सेवा एवं सहयोग कार्यों की सराहना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish