मुख्यमंत्री धामी ने जनहित की योजनाओं के लिए मंजूर किए 10.08 करोड़ रुपये

1
0 0
Read Time:5 Minute, 3 Second

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए 10.08 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियों का अनुमोदन प्रदान किया है। इस धनराशि से विभिन्न जिलों में सड़कों का निर्माण, मंदिरों का सौन्दर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था और शैक्षणिक संस्थानों की मरम्मत जैसे अहम कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र में डीडीहाट के अंतर्गत श्री हरिचन्द देवता मंदिर को मास्टर प्लान के तहत विकसित किए जाने हेतु 1.42 करोड़ रुपये, लोहारगांव में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण हेतु 70.87 लाख रुपये, खर्कदेश पट्टी स्थित बटकेश्वर मंदिर एवं तीर्थ स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण कार्य हेतु 63.39 लाख रुपये के साथ ही विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अंतर्गत ग्राम उच्छैदी, नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग निर्माण हेतु 81.43 लाख रुपये की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत भिकियासैंण स्थित शिव मंदिर के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए 53.51 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण, घाट निर्माण एवं सुरक्षा चेक डैम निर्माण कार्यों हेतु 98.25 लाखरुपये , विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 50 हैंडपंप स्थापित किए जाने हेतु 42.98 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अंतर्गत जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित किए जाने हेतु 85.74 लाख रुपये के साथ ही राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में विकासखंड पाबौ के अंतर्गत सांकरसैंण-बरसीला-बगड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण हेतु 95.66 लाख रुपये तथा बीआरसी कोटली गांव तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 46.19 लाख रुपये, कुल 1.42 करोड़ रुपये की योजना की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरीफर्त्याल में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 75.00 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मोत्यूराज में मां कड़ाई देवी के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 25.00 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कैड़ागांव बुग स्थल तथा धारी के मौनीबाबा आश्रम में एक-एक धर्मशाला निर्माण हेतु 87.95 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून स्थित श्री गुरुनानक पब्लिक महिला इंटर कॉलेज, खुड़बुड़ा, की पुताई, पेंट एवं मरम्मत कार्यों के लिए अवशेष धनराशि 39.996 लाख रुपयेकी धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish