हरिद्वार में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत व 38 घायल

a7c3032ed5ea98477b2bcb508aa72d74
0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second

हरिद्वार, 01 जून । उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी में कोतवाली नगर क्षेत्र में सप्तऋषि चौकी के सामने सोमवार सुबह राजस्थान के श्रद्धालुओं की बस एक डंपर की टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के नागौर जिले के श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान के बाद तीन बसों पर सवार होकर अपने गृह जनपद लौट रहे थे। श्रद्धालु भूपतवाला स्थित घांची धर्मशाला में ठहरे हुए थे। बताया गया कि राजस्थान के श्रद्धालुओं की बस सुबह करीब 7:15 बजे धर्मशाला से निकलकर सर्विस लेन के रास्ते हाईवे पर हरिद्वार की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र में सप्तऋषि चौकी के सामने श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास देहरादून की ओर से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों अस्पतालों में राजस्थान के अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 30 महिलाएं, 6 पुरुष और 2 बालिकाएं शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। वहीं एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जिसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish