गंगाजल लेकर नोएडा लौट रहे कांवड़िए को मारी गोली

5978ce6383ad796f2c4ca003056200f0
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

हरिद्वार, 01 जून। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर नोएडा लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। घटना कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी अजय के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल नोएडा लौट रहा था। कांवड़ियों का यह दल गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के समर्थन में 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर यात्रा कर रहा था। दल में करीब दस गौसेवक शामिल बताए गए हैं।

बताया गया कि रविवार देर रात यात्रा के दौरान थकान और अंधेरा होने के कारण कांवड़ियों का दल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकट हाईवे किनारे विश्राम के लिए रुक गया। इसी दौरान हाईवे के ऊपर बने पुल पर कुछ युवक शराब पीते हुए शोर-शराबा और गाली-गलौज कर रहे थे। कांवड़ियों की ओर से विरोध किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish