हत्या के प्रयास के आरोपित ने किया थाने में आत्म समर्पण

a6fb89c01efbffbe9c64decd2d50e7fe (1)
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

हरिद्वार, 30 मई । कोतवाली गंगनहर पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी से परेशान होकर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपित ने स्वयं थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 11 मई को सैनिक कॉलोनी निवासी एक महिला ने कोतवाली गंगनहर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3-4 अज्ञात युवकों ने उनके नाती एकांश को घर से बाहर बुलाकर उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना में प्रथम उर्फ मनु का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

पुलिस की कार्रवाई और दबाव के चलते आरोपित प्रथम उर्फ मनु (19 वर्ष) पुत्र भूपेंद्र, निवासी सैनिक कॉलोनी गली नंबर-7, कोतवाली गंगनहर, रुड़की ने स्वयं थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।पुलिस ने आरोपित को नियमानुसार हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish