उत्तराखंड में मैदानी जिलों में गर्मी बरकरार,पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

images - 2026-05-22T125531.609
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

देहरादून, 22 मई । उत्तराखंड के मैदानी जिलों में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने और लू से बचाव की सलाह दी है। राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर ‘वॉच’ जारी की है।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून समेत उत्तरकाशी से लगे क्षेत्रों में तापमान 95 प्रतिशताइल से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने की बात कही है, जबकि इसके बाद दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक बादलों वाला है। कुछ क्षेत्रों में दोपहर या शाम के समय गरज वाले बादल विकसित होने और हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish