आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे हाेने पर देहरादून में भव्य वाकथॉन का आयोजन

654ecf28d922511361632a6329d4f9bb
0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second

देहरादून, 08 मई । आकाशवाणी की स्थापना के 90 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देहरादून में भव्य ‘वाकथॉन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ ने हरी झंडी दिखाकर किया।

वाकथॉन आकाशवाणी परिसर निकट रिस्पना पुल से फव्वारा चौक होते हुए आकाशवाणी परिसर पर संपन्न हुई, कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी के पुराने गीतों और कार्यक्रमों की यादें भी ताजा की गईं। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा, आकाशवाणी पिछले 90 दशक से भारत की आवाज रहा है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, आकाशवाणी की भूमिका अतुलनीय रही है। 90 वर्षों की यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यह वाकथॉन इस महान विरासत और भविष्य की नई ऊर्जा का प्रतीक है।

आकाशवाणी के क्लस्टर प्रमुख सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि इन 90 वर्षों में आकाशवाणी ने मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा, सूचना और कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया है। डिजिटल युग में भी आकाशवाणी की विश्वसनीयता और पहुंच अक्षुण्ण है।

दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भारती ने बताया कि ये जो सड़कों पर कदम बढ़ रहे हैं, यह उस विरासत के सम्मान में उठ रहे हैं, जिसने 90 वर्षों तक देश की धड़कन को आवाज़ दी है। उन्होंने कहा की वाकथॉन एक यात्रा नहीं बल्कि हम सब की सामुहिक ऊर्जा का प्रतीक है।

आकाशवाणी देहरादून वाकथॉन में आकाशवाणी के सहायक निदेशक कार्यक्रम रमेश चंद्रा, कार्यक्रम अधिशासी संकल्प मिश्रा, अनीता तितियाल, कार्यक्रम अधिशासी, कुलभूषण कुमार, उपनिदेशक, विनय ध्यानी, वरिष्ठ उद्घोषक, कल्पना पंकज, वरिष्ठ उद्घोषक, रोबिन करमाकर, सितार वादक, जेपी पुरोहित, डॉ एके सक्सेना, पीआर पंचवाल, एलएम जोशी, नवीन जोशी, पवन गोयल, एलएस टोलिया, अनिल दत्त शर्मा आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह वाकथॉन न केवल आकाशवाणी की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए थी, बल्कि इसका उद्देश्य जन-जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और रेडियो के माध्यम से समाज को जोड़ने के संदेश को प्रसारित करना भी था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish