10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

e7166a9a0207bf777fc3448f60d83fa0
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

हरिद्वार, 08 मई । सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में पुलिस मॉर्डन स्कूल, रोशनाबाद हरिद्वार के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। मेधावी विद्यार्थियों की इस सफलता पर एसएसपी हरिद्वार ने उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम हमेशा शानदार होता है। विद्यार्थियों की उपलब्धियां अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में मनीषा 97.2 प्रतिशत, तनवी 96 प्रतिशत, आदित्य 94.4 प्रतिशत, श्रेया 94.4 प्रतिशत व लवी सैनी 93 प्रतिशत शामिल रहे। विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish