ट्रैक्सी चालक की बेटी गीतिका पंत ने रचा इतिहास, 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्तराखण्ड टाॅप

d 5
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर निवासी होनहार छात्रा गीतिका पंत ने उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। एक टैक्सी चालक की बेटी गीतिका की यह सफलता  संसाधनों के अभाव के बावजूद कड़ी मेहनत का परिणाम है।सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज, चैरासी में पढ़ने वाली इस होनहार छात्रा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे उत्तराखंड में टाप कर अपने परिवार सहित जिले का नाम रोशन करने का काम किया है।

गीतिका की इस उपलब्धि को सिर्फ अंकों तक सीमित नही माना जा सकता, बल्कि यह संघर्ष और परिवार के त्याग की एक भावुक कहानी भी बयां करती है। गीतिका के पिता चंद्रशेखर पंत एक साधारण टैक्सी चालक हैं, जो दिन-रात वाहन चलाकर कड़ी मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि होनहार छात्रा गीतिका के मां  रितिका पंत सिर्फ गए गृहिणी हैं। उनके दादा स्व. केवलनानंद पंत जो शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। जबकि दादी मुन्नी पंत ने गीतिका की पढ़ाई में हर कदम पर उसका मार्गदर्शन किया। इससे पूर्व भी गीतिका हाईस्कूल में 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टापर रह चुकी हैं, जिससे उनकी प्रतिभा का अंदाजा पहले ही लग गया था।  आर्थिक संसाधनों के अभाव के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया। उनकी सफलता में परिवार का विश्वास और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish