होटल में अवैध कैसिनो का भंडाफोड़, पूरी पुलिस चौकी निलंबित चालीस के खिलाफ मामला दर्ज, कई हिरासत में

d 2
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

ऋषिकेश। देर रात  आईडीपीएल क्षेत्र के एक होटल में  पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर अवैध कैसिनो पकड़ा। इस कार्यवाही के दौरान मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में 40 लोगों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पूरी आईडीपीएल चौकी को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि किसी ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को होटल में अवैध कैसिनो चलने की सूचना दी थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आयी। पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा तो वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया।जुआरी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कई लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा कि महिलाओं को भी बुलाया गया था। यह महिलाएं बाहर की रहने वाली हैं।

ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि होटल नवरंग में छापा मारा गया। महानगरों की तर्ज पर केसीनो चलाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish