PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

09b003ed2f99193322a9440d5f52f28d
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न हालात पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों (पांच चुनावी राज्यों को छोड़कर) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करेंगे। वो राज्यों से उनकी तैयारियों पर चर्चा करेंगे कि कैसे युद्ध के संभावित दुष्प्रभावों से आमजन को सुरक्षित रखा जाए।

प्रधानमंत्री की शाम को होने वाली यह वार्ता इसलिए खास है कि खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद उनकी मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बैठक होगी। कैबिनेट सचिवालय चुनाव वाले राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्य सचिवों के साथ अलग-अलग बैठक करेगा।

इस पहल का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना से प्रेरित होकर सरकार के प्रयासों में तालमेल सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री मोदी ईरान संघर्ष से उत्पन्न संकट पर लगातार सक्रिय हैं। सोमवार को उन्होंने लोकसभा सदस्यों को इस बारे में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। मंगलवार को राज्यसभा को इस बारे में संबोधित किया। बुधवार को सर्वदलीय बैठक में उनके वरिष्ठ मंत्रियों ने विपक्ष के सभी दलों के सवालों के जवाब दिए। चूंकि तेल-गैस की आपूर्ति से निपटने में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए इस बारे में अब प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री इससे पहले संदेश दे चुके हैं, ” पश्चिम एशिया का संकट कब तक चलेगा, इस पर अनिश्चितता का कुहासा छाया हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार युद्ध के असर को न्यूनतम करने के लिए ठोस उपाय करने में जुटी है। सभी राज्य सरकारों को केंद्र सरकार के साथ मिलकर टीम इंडिया के रूप में काम करना होगा।”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish