विश्वकर्मा जयंती पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Raveena kumari September 16, 2026
Read Time:1 Minute, 3 Second
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्प और निर्माण का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती हमारे शिल्पकारों, कारीगरों, तकनीशियनों और इंजीनियरों के योगदान को सम्मान देने का अवसर भी है। इन सभी के श्रम, कौशल और तकनीकी दक्षता से देश और समाज के विकास को गति मिलती है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी शिल्पकारों, कारीगरों, तकनीशियनों, इंजीनियरों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
