महाविद्यालय परिसर में पेड़ पर लटका मिला कर्मचारी का शव

2015_11largeimg228_nov_2015_174809800
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

 पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग के परिसर में एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। मृतक की शिनाख्त 40 साल के भगीरथ वल्दिया पुत्र दीवान सिंह ग्राम पोण पिथौरागढ़ हाल निवासी बेरीनाग के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार भगीरथ वल्दिया बेरीनाग महाविद्यालय में उपनल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। बुधवार रात को उनका शव महाविद्यालय परिसर के अंदर ही पेड़ लटकर हुआ मिला है, जिसकी जानकारी स्टाफ ने पुलिस को दी।


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। बेरीनाग कोतवाली नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि पुलिस को सुबह 7 बजे सूचना मिली थी कि महाविद्यालय परिसर में पेड़ से एक व्यक्ति शव लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच पेड़ से लटके युवक का शव नीचे उतारा. उसकी शिनाख्त महाविद्यालय में उपनल के तहत तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगीरथ वल्दिया के रूप में हुई।


पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। पुलिस के द्वारा मृतक का पंचनामा भरकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के कारण खुदखुशी की बात आ रही है।


प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि इस संदर्भ में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। पीड़ित घर में कोहराम मच गया है। भगीरथ के दो बच्चे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish