रूड़की के धनौरा में आधी रात मचा हड़कंप: ग्रामीण के घर के भीतर घुसा गुलदार, शोर मचाकर परिजनों ने बमुश्किल बचाई जान

d 2 (7)
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

रूड़की। पिरान कलियर क्षेत्र के धनौरा गांव में देर रात एक  गुलदार एक ग्रामीण के घर के अंदर दाखिल हो गया। घर के अंदर गुलदार को देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने शोर मचाकर अपनी जान बचाई। गुलदार की मौजूदगी से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से आसपास के खेतों में वन्यजीवों की सक्रियता देखी जा रही थी, लेकिन अब गुलदार ने आबादी वाले क्षेत्र में घरों के भीतर घुसना शुरू कर दिया है, जो बेहद चिंताजनक है।ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते गुलदार को नहीं पकड़ा गया, तो क्षेत्र में कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी और गांव में पिंजरा लगाने की मांग उठाई। वन विभाग के रेंजर मयंक राज खानपुर रेंज ने सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

साथ ही बच्चों और पशुओं को घरों के भीतर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में है और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। टीम को मौके पर भेजकर पदचिह्नों की पुष्टि कराई जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish