केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी

d 4 (6)
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

रुद्रप्रयाग। जनपद के निचले इलाकों में झमाझम हल्की बारिश और बाबा केदार के धाम में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है।
बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया था। पर्वतीय जिलों में 3500 से अधिक ऊंचाई वाले स्थालों पर बर्फबारी की संभावना जताई गयी थी। रविवार को जनपद में झमाझम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जिससे एक बार फिर से पूरे इलाके में कड़कड़ाती ठंड का अहसास होने लगा है।
आगे भी मौसम विभाग ने  उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने बारिश गरज और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना जताई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish