पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों में गिरेगा पारा

chances-of-rain-snowfall-in-himachals-tourist-spots_730X365
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

देहरादून, 15 मार्च । मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने के आसार हैं, जबकि मैदानी जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

रविवार सुबह राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान बादलों से ढका रहा। सुबह करीब 10 बजे के आसपास बादलों की ओट से सूर्यदेव निकले, हालांकि मौसम में हल्की ठंडक का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में दिनभर आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों और राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।

हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी तरह उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक तथा पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से अधिक से लेकर अत्यधिक अधिक दर्ज किया गया है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish