टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन अभिषेक शर्मा पहुंचे वैष्णो देवी धाम

3
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

जम्मू: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के दर्शन किये और पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। वह शुक्रवार को मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करने के लिए भवन पहुंचे। युवा बल्लेबाज ने मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया और देश की खुशहाली एवं टीम की आगे की सफलता के लिए प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें इस क्रिकेटर को पैदल यात्रा करते हुए, बैटरी कार की सवारी करते हुए और गुफा मंदिर के रास्ते में अन्य श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए देखा गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish