ग्राम प्रधान के घर घुसकर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 पहुंचे सलाखों के पीछे

a53e463074065d3ddc7cdb73f526b739
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

हरिद्वार, 10 मार्च । थाना सिडकुल क्षेत्र में ग्राम प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही चार आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 5 मार्च को प्रमोद पाल ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि राजीव और उसके साथियों ने लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर उसके घर में घुसकर उसके और परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायर भी किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में सिडकुल थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल फरार आरोपी शिवा गोस्वामी पुत्र सुनील कुमार गिरी निवासी मुल्की नगर, थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish