एलपीजी की बढ़ती कीमतों के बीच कमिश्नर दीपक रावत सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश

380574fb84ab52269f3b41c1a9ef6dc5
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

हल्द्वानी , 10 मार्च। एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कुमाऊं मंडल में प्रशासन अलर्ट हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव एलपीजी गैस की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 60 से 115 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कई जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

इसे देखते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाए। यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।प्रशासन का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish