उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पहाड़ों में पाला गिरने की चेतावनी

1200-675-25657483-thumbnail-16x9-weather-aspera
0 0
Read Time:1 Minute, 4 Second

देहरादून, 05 फ़रवरी । मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में तथा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कोहरे और पाले को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मौसम साफ है। सुबह-शाम ठंड हैं जबकि दोपहर में गुनगुनी धूप है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish