नव वर्ष पर पूर्व सीएम कोश्यारी के द्वार पहुँचे मुख्यमंत्री धामी
Raveena kumari January 1, 2026
Read Time:57 Second
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष 2026 के आगमन पर एक बार फिर अपनी सादगी और वरिष्ठों के प्रति सम्मान की परंपरा को जीवंत रखा। मुख्यमंत्री धामी आज देहरादून स्थित महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुँचे। मुख्यमंत्री धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की और ‘भगत दा’ का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
