WPL 2026 का शेड्यूल जारी, 9 जनवरी से होगा आगाज़

0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह WPL का चौथा सीजन होगा जो 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। इस लीग के मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। सीजन का शुरूआती मैच नवी मुंबई में खेला जाएगा, जहां मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी। 9 जनवरी से 11 जरनवरी तक नवी मुंबई में WPL के कुल 11 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट वडोदरा शिफ्ट हो जाएगा, जहां प्लेऑफ समेत बाकी के 11 मैच खेले जाएंगे। वडोदरा में पहला मैच गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा।

1 फरवरी तक लीग मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद एक दिन का ब्रेक दिया जाएगा। एलिमिनेटर 3 फरवरी और फाइनल 5 फरवरी होगा। टेबल टॉपर टीम सीधे फाइनल खेलेगी, जहां उसका मुकाबला एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा। एलिमिनेटर मैच टेबल में दूसरे औऱ तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा।

ये है WPL 2026 का पूरा शेड्यूल
9 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
10 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
13 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
15 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
19 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा
27 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
30 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा
1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
3 फरवरी: एलिमिनेटर, वडोदरा
5 फरवरी: फाइनल, वडोदरा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish