सीएम धामी ने दैनिक भास्कर के संपादक गिरीश तिवारी के पिता के निधन पर जताया दुख
Raveena kumari August 12, 2025
Read Time:48 Second
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक भास्कर उत्तराखंड संस्करण के संपादक गिरीश तिवारी के पिताजी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी संपादक गिरीश तिवारी के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
