कोटखाई में खाई में गिरी कार, पिता-बेटी समेत तीन की मौत

1752994819_2025_7image_11_51_103927678w1-ll.jpg
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

शिमला : शिमला में कोटखाई क्षेत्र के रावला क्यार में एक तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिर गई। दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर शाम कोटखाई में रावला क्यार लिंक रोड पर बधैडी के पास हुआ। मौके पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे। बघेड़ी के पास चालक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र हीरु राम निवासी गांव बड़ोन, डाकघर रावला क्यार, तहसील कोटखाई, कृष्ण पुत्र बालकू निवासी गांव कोटला, डाकघर हिमरी, तहसील कोटखाई और शालू पुत्री प्रमोद निवासी डाकघर रावला क्यार, तहसील कोटखाई की सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम हादसे की जांच में जुटी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों जांच शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish