साइकिल चलाएं, पर्यावरण बचाएं और स्वस्थ देहरादून के निर्माण में सहभागी बनें: मेयर सौरभ थपलियाल

5
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

देहरादून। हिमालय संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देहरादून में आयोजित साइकिल यात्रा एवं जागरूकता रैली में मेयर सौरभ थपलियाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साइकिलिंग को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात सुरक्षा का संदेश देने की पहल की सराहना की।

रैली में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में प्रेरक वक्ता एवं पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी सहित कई पर्यावरणविद् और समाजसेवी मौजूद रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से प्रकृति के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने के साथ-साथ स्वस्थ और सुरक्षित देहरादून के निर्माण का संदेश देते हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक साइकिल चलाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर जहां स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है, वहीं प्रदूषण और यातायात के दबाव को कम करने में भी योगदान दिया जा सकता है। साइकिल चलाएं, पर्यावरण बचाएं और स्वस्थ एवं सुरक्षित देहरादून के निर्माण में सहभागी बनें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish