चंबा में बंगबेई के पास दो सडक़ हादसों में चार लोगों की मौत, शवों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

2
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

चंबा: चंबा जोत मार्ग पर कार खाई में गिरने से दो सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला व पुरुष शामिल है। अब तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज की मार्चेरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार खजियार से जोत की ओर जा रही कार बंगबेई के पास रुकी हुई थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर पीछे हटते हुए नीचे गहरी खाई में जा गिरी। परिणामस्वरूप इसमें सवार पुरुष व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार को गिरता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी से टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही शवों को खाई स बाहर निकाला। पुलिस को घटनास्थल से ऐसा कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं मिल पाया है, जिससे मृतकों की शिनाख्त हो सके। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि जोत मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से दो सवारों की मौत हुई है।

जिला चंबा के लिलह-प्रीणा संपर्क मार्ग पर रविवार देर शाम बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रीणा पंचायत प्रधान सहित दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में दो ही लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम लिलह से प्रीणा की ओर जा रही बोलेरो कैंपर बीच रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान सवार प्रीणा पंचायत के प्रधान अजीत कुमार व ठाकरू राम की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने लिलह-प्रीणा संपर्क मार्ग पर बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish