स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीडी हिमाचल और आकाशवाणी से मुख्यमंत्री के सन्देश का प्रसारण
Raveena kumari August 14, 2022
Read Time:50 Second
शिमला: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से 14 अगस्त को सांय 9.00 बजे प्रसारित किया जाएगा।
एफएम शिमला, हमीरपुर व धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से भी मुख्यमंत्री का सन्देश प्रसारित किया जाएगा।
इसी प्रकार डीडी हिमाचल से मुख्यमंत्री का सन्देश 15 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का संदेश क्षेत्रीय टीवी चैनलों पर भी 14 अगस्त को प्रसारित किया जाएगा।