हिमाचलः वीकेंड पर शिमला में एक लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही

16
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

शिमला। वीकेंड पर राजधानी शिमला में पर्यटकों की भारी आमद के चलते वाहनों का दबाव बढ़ गया। डीएसपी ट्रैफिक चंद्र शेखर के अनुसार सप्ताहांत में शहर में एक लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई। वहीं, बीते एक माह में शोघी बैरियर से भी करीब एक लाख वाहन शिमला पहुंचे और बाहर निकले। पर्यटकों की भीड़ के बीच शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे सडक़ टायरिंग और मरम्मत कार्यों ने यातायात व्यवस्था को और प्रभावित किया। रविवार को संजौली-ढली मार्ग पर टायरिंग के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही।

कार्ट रोड समेत प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगह कुछ मिनट का सफर तय करने में लोगों को घंटों लग गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्ताहांत पर पर्यटकों की संख्या बढऩा तय रहता है। ऐसे में व्यस्त मार्गों पर टायरिंग और मरम्मत कार्य यातायात दबाव को ध्यान में रखकर करवाए जाने चाहिए। लोगों ने सडक़ कार्यों के दौरान अतिरिक्त यातायात व्यवस्था और जरूरत के अनुसार पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ाने की मांग की है। डीएसपी ट्रैफिक ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बढ़ते पर्यटन के साथ यातायात प्रबंधन जरूरी
शिमला में पर्यटकों की बढ़ती संख्या पर्यटन कारोबार के लिए अच्छी है, लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही है। आने वाले दिनों में पर्यटन गतिविधियां बढऩे की संभावना को देखते हुए प्रवेश मार्गों, प्रमुख चौराहों और पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली सडक़ों पर यातायात प्रबंधन मजबूत करने की जरूरत है। सडक़ निर्माण और टारिंग कार्यों की समय-सारणी भी यातायात दबाव को ध्यान में रखकर तय की जानी चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish