आर्केक्स: द आर्किटेक्चरल एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मेयर सौरभ थपलियाल
देहरादून। नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने परेड ग्राउंड में आयोजित ‘आर्केक्स: द आर्किटेक्चरल एक्सपो’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सुव्यवस्थित शहरीकरण और बड़े निर्माण कार्यों में आर्किटेक्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
महापौर ने कहा कि आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरों के विकास में वास्तुकारों की भूमिका बेहद अहम है। आर्किटेक्चरल प्लानिंग केवल भवनों को आकर्षक बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की सुरक्षा, सुविधाओं और बेहतर शहरी व्यवस्था की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि शहरों के तेजी से विस्तार के बीच गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित निर्माण सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए वास्तुकारों, निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन वास्तुकला और शहरी विकास के क्षेत्र में नई सोच एवं तकनीकों को बढ़ावा देने में सहायक होंगे।
