हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से 28 सितंबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

6
0 0
Read Time:1 Minute, 0 Second

किन्नौर। प्रदेश में बीते कई दिनों से खिल रही तेज धूप के बीच अब राज्य में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 से 28 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और आंधी का अनुमान है।

26 सितंबर को शिमला, सोलन और सिरमौर में यलो अलर्ट जारी किया है। 27 सितंबर को हमीरपुर, चंबा और लाहुल-स्पीति को छोडक़र प्रदेश के अन्य नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। 28 सितंबर को भी शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish