जगत सिंह नेगी ने की रिकांगपिओ में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

9
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

रिकांगपिओ। राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में रिकांग पिओ में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पेयजल, सीवरेज, सिंचाई, सडक़ और भवन निर्माण योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। जगत सिंह नेगी ने संबंधित विभागों से प्रत्येक विकास योजना में उपलब्ध अप्रयुक्त बजट का ब्यौरा मांगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में राशि खर्च नहीं हो पाई है, उसे आवश्यक और पात्र कार्यों के लिए पुनर्विनियोजित करने के प्रस्ताव 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत किए जाएं।

बैठक में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के तहत पिछले तीन वर्षों में प्राप्त बजट तथा प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए खर्च की गई राशि की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने वर्षवार और मदवार विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। किन्नौर भौगोलिक और प्राकृतिक दृष्टि से संवेदनशील जिला है। इसलिए आपदा के बाद पुनर्बहाली कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करते हुए उपलब्ध धनराशि का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish