‘रामायण’ के ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय का सरप्राइज कैमियो

7
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

मुंबई। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। भव्य विजुअल्स और दमदार किरदारों के बीच अभिनेता विवेक ओबेरॉय की संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली झलक ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा है।

ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय योद्धा के रूप में नजर आते हैं। वह फिल्म में विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे हैं, जो रावण की बहन शूर्पणखा का पति था। पौराणिक कथाओं के अनुसार विद्युतजिह्वा एक पराक्रमी राक्षस था, जिसकी मृत्यु युद्ध के दौरान रावण के हाथों हुई थी। ट्रेलर में इस प्रसंग की भी संक्षिप्त झलक दिखाई गई है।

फिल्म में विवेक ओबेरॉय की मौजूदगी कई दर्शकों के लिए सरप्राइज साबित हुई, क्योंकि इससे पहले उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने की जानकारी व्यापक रूप से सामने नहीं आई थी। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनका किरदार कैमियो भूमिका तक ही सीमित रहेगा।

वहीं, विवेक ओबेरॉय अपने अभिनय से अधिक अपने मानवीय फैसले को लेकर भी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस भूमिका के लिए निर्माता नमित मल्होत्रा से कोई फीस नहीं ली। उन्होंने अनुरोध किया कि उनके पारिश्रमिक की पूरी राशि कैंसर से जूझ रहे बच्चों के इलाज के लिए दान कर दी जाए।

विवेक ओबेरॉय के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। प्रशंसक उनके इस कदम को समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का उदाहरण बता रहे हैं। हालांकि, फीस दान किए जाने संबंधी दावों पर फिल्म निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish