ताकुला पॉलिटेक्निक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया वृक्षारोपण, दिया हरित उत्तराखण्ड का संदेश

4
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, ताकुला में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

डॉ. रावत ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और इनके संरक्षण व संवर्धन से ही स्वच्छ पर्यावरण, संतुलित पारिस्थितिकी तथा आने वाली पीढ़ियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा धरती को हरित, समृद्ध और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सभी को हरित एवं विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish