डॉ. धन सिंह रावत ने दिए 42 विशेष शिक्षा सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

3
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को अल्मोड़ा में विद्यालयी शिक्षा विभाग के कुमाऊं मंडल के अंतर्गत आयोजित नवनियुक्त 42 सहायक अध्यापक एल.टी. (विशेष शिक्षा) नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास और समावेशी शिक्षा को मजबूत बनाने में विशेष शिक्षा के शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश में समावेशी शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और विशेष बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

शिक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त शिक्षक पूर्ण समर्पण, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. धन सिंह रावत ने सभी नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish