लोक भवन में विशेष चिकित्सा शिविर का राज्यपाल ने किया निरीक्षण

5
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य, समय पर रोगों की पहचान और विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। यह शिविर हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में उनके अनुभव भी जाने।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि स्वस्थ मानव संसाधन किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी शक्ति होता है। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी और उनके परिवार स्वस्थ एवं सुरक्षित होंगे, तभी वे पूर्ण ऊर्जा, समर्पण और दक्षता के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन परिवार के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी नियमित स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा सकें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish