असम दौरे पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से की भेंट
Raveena kumari May 28, 2026
Read Time:1 Minute, 5 Second
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को असम भ्रमण के दौरान लोक भवन गुवाहाटी में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, सांस्कृतिक समृद्धि एवं राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन असम के नवीन भवन की भव्यता, आधुनिक संरचना एवं स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को समाहित करती इसकी वास्तुकला अत्यंत प्रभावशाली एवं सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत की विविधता, विकास और सांस्कृतिक विरासत सदैव प्रेरणादायी रही है।
