कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ मनाया प्रकृति का उत्सव, देहरी पर बरसे फूल

4ba7271b99153d290d7a8337dd4909d3
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

देहरादून, 15 मार्च । उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व फूलदेई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अपने राजकीय आवास पर कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं और नन्हे बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों ने देहरी पर फूल अर्पित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया और पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फूलदेई उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व “सर्वे भवंतु सुखिनः” की भावना के साथ सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व देवभूमि के लोगों की प्रकृति, पर्यावरण तथा फूल-पौधों के प्रति विशेष श्रद्धा और जागरूकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में फूलदेई जैसे पर्व समाज को प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। उत्तराखंड की यह परंपरा पूरी दुनिया को प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है।

कार्यक्रम में कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहनी सहित कई बच्चे उपस्थित रहे। इनमें गुनगुन, नायरा, समृद्धि, दिव्यांशी, शिवन्या, पीहु, आराध्या, प्राची, नेहा, गीतेश, राघव, शानवी और आरण्या प्रमुख रूप से शामिल थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish