यूकेडी ने भराड़ीसैण में किया उग्र प्रदर्शन,कई गिरफ्तार

d 4 (2)
0 0
Read Time:4 Minute, 10 Second

गैरसैंण: भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित बजट सत्र के बीच विधानसभा के बाहर उत्तराखण्ड क्रांति दल ने प्रदेश के कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। विधानसभा की ओर बढ रहे यूकेडी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई। आखिर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी प्रयोग करना पड़ा।

गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने, पहाड़ों से बढ़ते पलायन को रोकने, जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों को रोकने और शिक्षा, स्वास्थ्य की सेवाओं को सुदृढ करने की मांग को लेकर भराड़ीसैण विधानसभा के प्रवेश द्वार दिवालीखाल में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए भराड़ीसैंण कूच के दौरान तीन बैरियर तोड़ डाले। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं रुके, इस दौरान प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए विधानसभा कूच के लिए आगे बढ़े, जिन्हें बमुश्किल पुलिस द्वारा भराड़ीसैंण विधानसभा से 1 किलोमीटर आगे रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शकारियों ने सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी विधानसभा कूच की जिद पर अड़े रहे। जिन्हें मनाने में पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए। प्रदर्शनकारियों ने वाटर कैनन चलाए जाने को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई और पुलिस व प्रशासन को जमकर खरी खोटी सुनाई।

इस दौरान यूकेडी के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि, ये हमारी संवैधानिक मांग है। गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर 42 लोगों ने शहादत दी। तब जाकर इस राज्य का निर्माण हो पाया था। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि, आज राजधानी छीन के लेने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि उनका सवाल उन विधायकों से भी है जो जीतते पहाड़ से और जीतने के बाद देहरादून और हल्द्वानी बस जाते हैं। आज भाजपा, कांग्रेस ने नेता प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं और पहाड़ की भोली भाली जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। इस राज्य के बनने के बाद आज नेता मौज काट रहे हैं। आज पहाड़ का आदमी स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव में और जंगली जानवरों के हमलों से दम तोड़ रहा है। वहीं भारी प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारी आशीष नेगी समेत सैकड़ों यूकेडी कर्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आशीष नेगी और कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस जंगलचट्टी अस्थायी जेल ले गइ। जबकि कुछ कर्यकर्ताओं को मेहलचोरी अस्थायी जेल ले जाया गया है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच जोर आजमाइश देखने को भी मिली।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish