उत्तराखंड के सरकारी कार्यालयों में पुख्ता होंगे इंतजाम, मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को दिए सख्त निर्देश

66657c3a7bc11c6dd7048b5087e903da
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

देहरादून, 23 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री धामी से भेंट की थी। इस दाैरान पदाधिकारियाें ने 21 फरवरी को प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल में विभिन्न स्थानों पर सरकारी कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश देते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए शीघ्र एसओपी तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को भी निर्देश दिए कि सभी सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और इस प्रकार की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को शिक्षा निदेशालय की घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish