मसूरी रोड पर खाई में गिरी बेकाबू कार, मची अफरा-तफरी

Accident_1750273902787
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

मसूरीः उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा सड़क दुर्घटना देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुई है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी है। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्कयू अभियान चलाया। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुई है। जहां स्थित नाग मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में चालक मौजूद था। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला।आनन फानन में उसे मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बताया गया कि कार सवार शनिवार सुबह देहरादून से मसूरी जा रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

घटना में घायल युवक की पहचान निहाल गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी रामपुर कला, सैनिक कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। अस्पताल में निहाल गुप्ता की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish