बांग्लादेश में नए युग की शुरुआत: तारिक रहमान आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

50c800caf29dca7f4cd3fc4cde603374
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

ढाका, 17 फ़रवरी । बांग्लादेश में मंगलवार से नया राजनीतिक अध्याय लिखा जा रहा है जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। इसी माह हुए आम चुनाव में उनकी पार्टी बीएनपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

बांग्लादेश में आज तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन दोपहर को जातीय संसद के साउथ प्लाजा में नये मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। प्रोथोम आलो ने राष्ट्रीय संसद सचिवालय का हवाला देते हुए बताया है कि नव निर्वाचित संसद सदस्यों और संवैधानिक सुधार परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:00 बजे जातीय संसद भवन के शपथ कक्ष में शुरू होगा। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 4:00 बजे होगा।

इससे पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफे से पहले अपने विदाई भाषण में भारत के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने भारत का नाम लिए बगैर पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों को सेवन सिस्टर्स कहकर संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त 2024 को हुए छात्र-जन आंदोलन के बाद चुनी हुई सरकार की यह औपचारिक स्थापना है। इससे पहले बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव में बीएनपी को शानदार जीत मिली जिसमें देश की 297 में से 209 सीट जीती। जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं।

तीन दशकों से अधिक समय तक पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत खालिदा जिया के इर्द-गिर्द घूमते रहे बांग्लादेश में 35 साल बाद तारिक रहमान के रूप में नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish