जुणगा गांव में ग्रामीण पर भालू ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह घायल

41daf493fbf7663aa9e77c2764c57d24
0 0
Read Time:57 Second

उत्तरकाशी, 09 फ़रवरी । उत्तरकाशी के प्रखंड डुंडा के जुणगा गांव में सोमवार को एक व्यक्ति पर भालू का हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मकानी सिंह भंडारी, पुत्र केंद्र सिंह भंडारी, निवासी भंडारस्यूं, को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

जिला परिचालन केंद्र ने बताया कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान जुणगा ने दी। गांव वालों की मदद से घायल की जान बचाई गई और उसे आकस्मिक सेवा वाहन 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish