CM धामी और रेखा गुप्ता ने लता मंगेशकर को बताया भारतीय संगीत की आत्मा

lta-magashakara_9b3852e615c183a11366bd703ac2f2db
0 0
Read Time:5 Minute, 39 Second

नई दिल्ली, 06 फ़रवरी । भारतीय संगीत को अपनी दिव्य स्वर साधना से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि भारत रत्न लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत को समृद्ध करने के साथ ही उसे वैश्विक पहचान दिलाई। उनके स्वरों में भक्ति, देशप्रेम, करुणा और संवेदना का ऐसा समावेश था, जो हर पीढ़ी के हृदय से जुड़ गया। लता दीदी की गायकी भारतीय संस्कृति की आत्मा का स्वरूप थी, जो समय के साथ और अधिक अमर होती चली जाएगी। संगीत, संस्कार और साधना के रूप में वे सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय संगीत को अपनी दिव्य स्वर साधना से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अद्वितीय गायन और संगीत के प्रति समर्पण कला जगत के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि भारतीय संगीत कला को वैश्विक पहचान दिलाने वाली स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर नमन। आपकी अद्वितीय संगीत साधना ने न केवल भारतीय संगीत प्रेमियों को भावविभोर किया, बल्कि सुरों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने का महान कार्य भी किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लता दीदी भारतीय संगीत की वह अद्वितीय साधिका थीं, जिन्होंने अपने अटूट समर्पण से कला जगत को सींचा। सात दशकों की अविराम साधना ने भारतीय संगीत को विश्वस्तर पर प्रतिष्ठित किया। उनका अनुपम योगदान, सुरीली विरासत और अमिट छवि हर भारतीय हृदय में सदैव अमर रहेगी।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी मधुर और अमर आवाज ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं और हर पीढ़ी के दिलों में विशेष स्थान बनाया। भक्ति, देशभक्ति, प्रेम और करुणा जैसे भावों को उन्होंने अपने सुरों से जीवंत किया। उनका संगीत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो सदैव हमारी स्मृतियों में गूंजता रहेगा।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अपने स्वर व सुरों से उन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान की। उनके गायन में भावनाओं की हृदयस्पर्शी अभिव्यक्ति थी। संगीत जगत सदैव आपका ऋणी रहेगा।

दिल्ली में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहेब वर्मा ने भारतीय संगीत की अमिट पहचान, अनुशासन और साधना की प्रतीक, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज और सांसद कमलजीत सहरावत ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारतीय संगीत को अपनी दिव्य स्वर साधना से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। उनका अद्वितीय गायन और संगीत के प्रति समर्पण कला जगत के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी। उन्होंने अपने अद्वितीय स्वर से न केवल संगीत को समृद्ध किया, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ियों तक अमर बनाया। राष्ट्र सदैव उनके अतुलनीय योगदान का ऋणी रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish