उत्तराखंड में सुबह-सुबह डोली धरती: बागेश्वर में 3.4 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
Raveena kumari February 6, 2026
Read Time:45 Second
देहरादून: उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। इसी के साथ ही जिले के आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 07:48 मिनट पर महसूस किए गए।
रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर बताया जा रहा है और उसकी गहराई 10 किमी थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
