लुकमैन का ‘ड्रीम डेब्यू’: एटलेटिको मैड्रिड ने रियल बेटिस को 5-0 से रौंदकर कोपा डेल रे सेमीफाइनल में मारी एंट्री

296ed4cba2b354b78b81370d38699cf1
0 0
Read Time:4 Minute, 3 Second

मैड्रिड, 06 फ़रवरी ।नाइजीरिया के फॉरवर्ड अडेमोला लुकमैन ने एटलेटिको मैड्रिड के लिए डेब्यू मैच में ही गोल दागते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। एटलेटिको ने गुरुवार को खेले गए कोपा डेल रे क्वार्टरफाइनल में रियल बेटिस को 5-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

डिएगो सिमियोने की टीम के लिए डेविड हान्को, जुलियानो सिमियोने, अडेमोला लुकमैन, एंटोनी ग्रिज़मैन और थियागो अल्मादा ने एक-एक गोल किया। एटलेटिको लगातार तीसरे सीजन कोपा डेल रे के अंतिम चार में पहुंची है।

एटलेटिको 2012-13 के बाद पहली बार कोपा डेल रे का खिताब जीतने की कोशिश करेगा। सेमीफाइनल का ड्रॉ शुक्रवार को होगा, जिसमें बार्सिलोना, एथलेटिक बिलबाओ और रियल सोसिएदाद भी शामिल हैं।

मैच में एटलेटिको की शानदार शुरुआत रही। 12वें मिनट में हान्को ने स्कोरिंग का आगाज़ किया। इसके बाद 30वें मिनट में जुलियानो सिमियोने ने बढ़त दोगुनी कर दी। 37वें मिनट में तेज काउंटर अटैक पर लुकमैन ने डेब्यू पर अपना पहला गोल दागा।

लुकमैन ने मैच के बाद कहा,

“मैं बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं। टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। मुझे यहां सभी ने बहुत अच्छे से अपनाया, जिससे मुझे जल्दी सेट होने में मदद मिली।”

दूसरे हाफ में 62वें मिनट में ग्रिज़मैन ने लुकमैन के असिस्ट पर चौथा गोल किया, जबकि 83वें मिनट में अल्मादा ने पांचवां गोल कर जीत पर मुहर लगा दी।

कोच डिएगो सिमियोने ने कहा,

“लुकमैन हमें मजबूत बनाने आए हैं। उनमें अलग तरह की खूबियां हैं, जो टीम को और बेहतर बनाएंगी।”

लुकमैन ने विंटर ट्रांसफर विंडो के अंत में अटलांटा से एटलेटिको जॉइन किया था। 28 वर्षीय फॉरवर्ड ने अटलांटा में खराब व्यवहार और अधूरे वादों का हवाला देते हुए क्लब छोड़ने की इच्छा जताई थी।

इस मुकाबले में मैक्सिको के मिडफील्डर ओबेद वर्गास ने भी एटलेटिको के लिए डेब्यू किया। वे 79वें मिनट में लुकमैन की जगह मैदान पर आए। एक अन्य नए खिलाड़ी रोड्री मेंडोज़ा को 66वें मिनट में मौका मिला।

एटलेटिको और बेटिस अब रविवार को ला लीगा में फिर आमने-सामने होंगे। लीग तालिका में एटलेटिको तीसरे स्थान पर है, जबकि बेटिस पांचवें नंबर पर मौजूद है और एटलेटिको से 10 अंक पीछे है।

अन्य मुकाबलों में, बुधवार को इन्याकी विलियम्स के स्टॉपेज टाइम गोल से एथलेटिक बिलबाओ ने वालेंसिया को 2-1 से हराकर सात सीजन में छठी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं रियल सोसिएदाद ने अलावेस को 3-2 से हराकर लगातार तीसरे सीजन अंतिम चार में प्रवेश किया।

मंगलवार को बार्सिलोना ने सेकेंड डिवीजन की टीम अल्बासेटे को 2-1 से हराया, जिसने राउंड ऑफ 16 में रियल मैड्रिड को बाहर किया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish