महाशिवरात्रि पर तय होगी बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि: ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के साथ होगा आधिकारिक ऐलान

images - 2026-02-04T134732.522
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

देहरादून, 04 फरवरी । महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गददी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी। तीर्थ पुरोहितों की ओर से पंचांग गणना के आधार पर तिथि का निर्धारण यात्रा का कार्यक्रम तय किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन बाबा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद कपाट खोलने की तिथि आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

वही, आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्राासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने को लेकर घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों, मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित किया जा चुका है। सभी आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक तरिके से यात्रा कर सके।

बता दें कि, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलने की घोषणा हो चुकी है, जबकि केदारनाथ धाम की तिथि महाशिवरात्रि पर तय की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish