उप्र के आगरा में कंटेनर ने दो ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत

ce1810072e133a650827ced25cad4b24
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

आगरा, 31 जनवरी। उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को एक कंटेनर ने दाे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।

पुलिस अधीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि खंदौली थाना क्षेत्र स्थित खंदोली-जलेसर मार्ग पर दोनों ऑटो एक ही दिशा में आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने ओवेरटेक करने के चक्कर में पहले एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। फिर नियंत्रण खोते हुए कंटनेर ने दूसरे ऑटो काे भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।

उन्होंने बताया कि सभी लोग एक ही गांव के हैं जो जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) यात्रा से वापस आ रहे थे। मृतकों में हाथरस जिले के ग्राम सहपऊ निवासी बीजो, लख्मीचंद, रणवीर सिंह, बिल्ला मिस्त्री और शाहिद के नाम शामिल हैं। सहपऊ के धनपाल, विजय सिंह और उदय सिंह घायल हैं। इनमें धनपाल का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में जबकि, विजय और उदय अम्बे अस्पताल में इलाजरत हैं। कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish